Skip to main content

Posts

World Inside: I completed a journey of a circle without reaching anywhere.

What is truth and lie. What is right and wrong. What is valued and useless.  I am intentionally not putting question marks after these sentences because there is none actually.  These are not questions. These are how we perceive a event, a conversation,  a philosophical idea or an opinion in our life. It works mostly in autopilot mode. It's so reflexive that it became life and we have name for it such as 'discipline', 'pride' and 'morality'.  We become police of our own thoughts. 'Nothing is wrong' is a right statement or wrong statement. See again, the mind is divided of the division we encounter in life. There is this conundrum that is beyound significance. Or is there some significance, I am still to uncover! Is there anything beyound the usual, routine and obvious? Which is out of chaous, conflict, unexplored,  unexpected ? Things has to be done because it's obvious. That's why when someone ask me," why have you done engineering, I ...

जो रोता नहीं है!

मैं रोया तो था पर इस लहजे में की सिसकी न सुने कोई।  तकिया भींग गया था, इसका पता तब चला जब सम्भाल लिया मैंने अपना पसीजता हृदय, तड़पती रूह । एक क्षण को तो इसलिए भी रोया कि रोता नहीं हूं मैं, उसने कुछ ऐसा सताया की उसके बाद रोना ही नहीं आया।  आयी तो सिर्फ यादें, जिसे मैंने कुछ यू टालने का प्रयास किया  जैसे बहुत ही घातक कोई बीमारी, एक बीमार टालता है।  मैंने बहुत लपेटा इस तड़पती रूह को, कि बीमारी अच्छी नहीं है । हर बार बहुत कुछ समेटने के क्रम में कोमल कुछ छूट जाता रहा।   इसी तरह मैं बन पाया वो जो सिर्फ हंसता है, रोता नहीं है।   -06/05/2022 📌देहरादून

आदमी का आदमी होना

दो तीन साल पहले तक आदमी सिर्फ आदमी होता था, अब आदमी रायचंद, विचारचंद, तर्कचंद होते जा रहे हैं। आदमी जो सुकून के लिए पहले एक सांस छोड़कर एक सांस लेता था, खुले आसमान को निहारता था। अब वो आदमी सांस नहीं लेता, सांस के माध्यम से विचार लेता है और सांस के साथ विचार परोसता है। अब आदमी मोबाइल स्क्रीन पर अन्य आदमी के आसमान को निहारता है, और सुकून भरी सांस भरता है। आदमी के पास सुकून के लिए है घनघोर चर्चाएं, पॉडकास्ट और समर्पित जनरलिस्ट, थेरेपिस्ट हैं। आदमी का सुकून आदमी में न होकर आदमी द्वारा परोसे जाने वाले विचारों, सुविधाओं, प्रस्तुतियों, की तरफ सारगर्भित हुआ है। आदमी ने आदिमानव से आदमी होने की अपनी यात्रा पूर्ण कर ली है और नई यात्रा की ओर प्रस्थान किया है, यह यात्रा आदमी को कृत्रिम आदमी , और बुद्धि को कृत्रिम बुद्धि बनाने की यात्रा है। अब, आदमी को आदमी के शुद्ध रूप में पाना एक दुर्लभ सुंदर घटना है। जहां आदमी अपने विचारों, अनुभवों, पूर्वाग्रहों से बंधा न हो बल्कि इन सबके साथ और विमुक्त उन्मुक्त हल्का उड़ने योग्य होता जाय।  हर एक आदमी को ऐसे आदमी का साथ चाहिए।  हर साथी को ऐसा आदमी होना ...

अनेकान्तवाद: अनन्त दृष्टिकोणों से देखे जाने की क्षमता

भारत में जितने भी धार्मिक सम्प्रदाय विकसित हुए उनमें से अहिंसावाद को उतना महत्त्व किसी ने भी नहीं दिया, जितना जैन धर्म ने दिया है। बौद्ध धर्म में, फिर भी, अहिंसा की एक सीमा है कि स्वयं किसी जीव का वध न करो, किन्तु जैनों की अहिंसा बिलकुल निस्सीम है। स्वयं हिंसा करना, दूसरों से हिंसा करवाना या अन्य किसी भी भी तरह से हिंसा में योग देना. जैन धर्म में सबकी मनाही है। और विशेषता यह है कि जैन दर्शन केवल शारीरिक अहिंसा तक ही सीमित नहीं है, प्रत्युत, वह बौद्धिक अहिंसा को भी अनिवार्य बताता है। यह बौद्धिक अहिंसा ही जैन दर्शन का अनेकान्तवाद है। image is AI generated. अहिंसा का आदर्श, आरम्भ से ही, भारत के समक्ष रहा था, किन्तु, उसकी चरम-सिद्धि, इसी अनेकान्तवाद में हुई। इस सिद्धान्त को देखते हुए ऐसा लगता है कि संसार को, बहुत जागे चलकर, जहाँ पहुँचना है, भारत वहाँ पहले ही पहुँच चुका था। संसार में आज जो अशान्ति है, रह-रहकर विश्व में युद्ध के जो खतरे दिखाई देने लगते हैं, उनका कारण क्या है? मुख्य कारण यह है कि एक वाद के माननेवाले लोग दूसरे वादों को माननेवालों को आँख मूँदकर गलत समझते हैं। साम्यव...

प्रतिबिंब से बातचीत

वक्त बे वक्त अपनी ही बात करता है,  ठहरता नही हैं, सुनता नही है, समझता भी नही हैं । एक पल को ठहरना जब थके ना हों, सुनना ऐसे कि समझना चाहते हो, जब सुन पाओ तो सोचना क्या बदलता है, जब सुन पाते हो समुद्र की गहरी तलवटी पर्वत की ऊचाईओ को,  रूके-दौड़ते सतही जीवो को, घ्वनियो से परे, शब्दो से परे, भावो को, विचारो को, पीड़ा-व्यथा सोहाद्र को । ठहरना तब व्यर्थ नहीं, तीर्थ लगेगा, मंजिल तव थी दूर होगी, धैर्य रहेगा, पुछ पाओगे कोमल सवाल, तब बात करना, व्यर्थ, वोझिल, कृत्रिम नही सहज लगेगा।

How much value does your self-content add to your facial or outer happiness?

Some people develop a happy face and it gives an imprint that they are really happy inside. Some develop serious faces and give imprints that they are gloomy. They do not feel happiness inside at all. They are the strict ones and highly disciplined and restrictive in terms of expressing their emotion. Have you met such people? or are you one of them? How does that affect your lifestyle or relationship at work or at family gatherings? Do you attract more people towards yourself with your 'always smiling faces'? or Do you repel or push back people? I know getting a smiling face or a grim face is not in our control but your action and reaction to the action is in your control.  What can happen if you have a such constant face? Both of them can face serious problems at work and in relationships. People with smiling and always happy faces can be taken for granted. They would be pushed back to do something that they really don't want to do but can't express properly and can...

Learning is Simple: past vs present and course correction

 Learning is not that complicated at all. This is what I believe and some of you might agree or disagree with it. But I disagree completely with the idea of a few eminent experts saying that learning is a complex and complicated process. Yes, I agree that different students or individual learns differently using different medium. But it is not something unique in the case of learning only. Every individual is different in their choices in life in general as well.  Why Am I saying Learning is not Complicated and Simple? It can happen anytime anywhere. Learning is a natural phenomenon and not a mechanical or artificial process. Learning doesn't necessarily need external or internal motivation. It is like breathing which can be controlled by an individual but up to certain limits. Mostly, It is something that happens back in your mind and subconsciously.  Mostly, we prefer a ' medium of learning' where we can learn about complicated things in a simple and comprehensible way...

पढ़ने के लिए जरुरी है रोचकता

आज कल मैं दो-तीन किताबें एक साथ पढ़ रहा हूँ।  किताब यदि आनन्द के लिए पढ़ना है तो ये तरीका काफी अच्छा है। इससे पढ़ने की गति ,रोचकता एवं और जानने की इच्छा बनी रहती है।  इसमें एक पुस्तक मार्मिक रूप में लिखी घटना वृतान्त है जिसे नोबेल पुरस्कृत कैलाश सत्यार्थी जी ने अपने काम एवं बाल श्रम से झुझते एवं विजयी होते बच्चे को मध्य में रख कर लिखी है।  हर पात्र ऊर्जा देता है और अंधेर शहर को पहली किरण सा जगाता प्रतीत होता है।   इसके घटनाक्रम बहुत हद तक दिल को पसीजने वाले हैं।  हर घटना आपको भावुक कर देती है।  इसलिए इसके साथ-साथ मैंने चुनी एक और किताब जो की मैंने पहली बार जब पढ़ी तो सिर्फ पढ़ ली थी पर समझ नहीं पाया था। ये पुष्तक है देश के पहले प्रधानमंत्री की लिखी "भारत की खोज "- "The discovery of India"  इस पुस्तक को में अंग्रेजी संस्करण में पढ़ रहा हूँ क्यूंकि ये अंग्रेजी में ही लिखी गयी थी।  पाठक को हमेशा ये कोशिश करनी चाहिए कि पुस्तक को उसके मूल रूप से लिखी भाषा में ही पढ़ा जाए। चुकी मुझे अंग्रेजी में पढ़कर समझनेमें अब कोई खास दिक्कत नहीं होती तो ऐसा करना मेरे ल...

सबसे कठिन क्या है ?

आप अनुभव किसे कहते हैं ? जो आपके साथ होता है , घटता है ? या जो आपने दुसरो के साथ होते या घटते देखा है ? अनुभव के आधार पर क्या कोई विशिष्ट होना चाहिए या नहीं ? मेरा अनुभव पुरे दिन दुसरो को निर्देश अथवा उपदेश देने में बहुत बेहतर एवं लम्बा है। क्या ये अनुभव किसी बच्चे के अनुभव से बेहतर या विशिष्ट होना चाहिए जो दिनभर अपने परिवार के लोगों को अपने उँगलिओं पर घुमाता रहता है।  मेरी ये राय है की आपके अनुभव एवं आपके ज्ञान की तुलना नहीं होनी चाहिए और ये इसलिए नहीं कि इससे किसी को बड़ा दिखया जा सकता है एवं किसी को निम्न या तुच्छ परन्तु इसलिए कि ये तुलना अर्थहीन है।  मेरी और आपके अनुभव की तुलना इसलिए भी व्यर्थ है क्यूंकि वो एक ही हथकरघे से अलग-अलग स्वरुप की साड़ियाँ के सामान है , सभी एक मापदण्ड के आलों पे होकर भी अलग-अलग हैं ।  सबसे कठिन क्या है ? सबसे कठिन है अर्थहीन लिखना , अर्थहीन बोलना , अर्थहीन कैसे हुआ जाए ? जब भी मन में  कोई विचार आते है वो अर्थहीन नहीं होते , जब भी आप कुछ बोलते हैं, उसमे दृष्टि निहित होती है ,कुछ उद्देश्य निहितार्थ होते हैं , आप चाहकर भी अर्थहीन नहीं हो सकत...

मैं, मेरा मन - मेरा दोस्त

रौनक अपने मा-बापू का एकलौता लड़का है। बापू की प्राइवेट कम्पनी में नौकरी है।   माँ एक हाउस वाइफ हैं  उनका काम घर की सफाई से शुरू होकर घर की सफाई में ही खत्म होता है।  रौनक वैसे स्वभाव से बड़ा भोला आसानी से बात मान जाने वाला एक साधारण बच्चा है लेकिन है तो बच्चा ही तो अपने इसी बचपने में वो कभी न कभी सामान इधर का उधर छोड़ता रहता है | पढ़ने के लिए किताबे -कांपिया निकली तो बेड पर छोड़ दी , खाना खाया तो थाली फर्श पर ही छोड़ दी | माँ को उसकी इस आदत से चिढ होती है  इसलिए कभी-कभी गुस्से में माँ के हाँथ पैर झाड़ू भी चलते रहते हैं  | रौनक की मासूमियत इन्ही थप्पड़ और मार से धुलती जा रही है।  माँ मारने पीटने के कुछ ही देर बाद बड़ा स्नेह भी करती फिर उसे समझ में नहीं आता कि वो क्या करे। ज्यादातर तो वो अपनी मार को भूल जाता और ऐसा वो इसलिए भी करता क्यूंकि उसे लगता है कि वो ज्यादा देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकता है। इस उम्र में भी उसमे ये भाव पता नहीं कैसे आ गए थे। माँ के दुलार और स्नेह से उसकी हंसी निकल जाती थी और वो सब भूल के फिर से साधारण सा व्यवहार करने लगता।   बा...

You will not be your scorecard for now!

Your marks in any exam conducted by some school board are not the true reflection of how educated you are! What does 'Grades' tells You?  Education and Examination do not come along as a mechanism that would complement each other rather they do not say anything about the other. Marks based exam in an Indian school tells us nothing about you.  for example,  Ramesh likes to play chess and doing good in the game. He has represented his school in a national level under-16 chess championship.  Playing the game of chess has inbuilt some skills in Ramesh. He is a good orator, confident in his choices. He is patient and believes in solving problems through dialogue and discussion. He strategies and plan before taking any task or work and do not lose temper at the time of stress and external pressure. All these skills he had developed through the game of Chess. Some of the skills he might also have adopted by seeing, observing others and experiencing different situations....

Education today is the economy tomorrow

आज हम बात करेंगे जन साधारण के लिए शिक्षा से जुड़ी उम्मीदों की, आखिर पढना-पढाना क्यूँ? आखिर क्यूँ विकासशील देश अपने जी. डी. पी का एक बड़ा हिस्सा अपने स्कूली तंत्र को सुधारने पर खर्च करते है ? प्रत्येक देश अपने नागरिको के विकास को लेकर चिंतित होता है क्योंकि नागरिको के विकास से ही अर्थव्यवस्था का विकास संभव है और बिना इकॉनमी के किसी भी देश मैं अच्छे रोड, अच्छे हवाई अड्डे, अच्छे प्लेटफार्म , अच्छे अस्पताल जैसी आधारभूत  संरचना का सम्भव हो पाना कठीन है, तो ऐसा माना जा सकता है कि विकास की पहली सीढ़ी स्कूली शिक्षा ही होती है |  Education today is the economy tomorrow श्रीमान एंड्रियास श्लेचर (शैक्षिक निति सलाहकार-महासचिव ओ.ई .सि. डी ) कह रहें हैं  "Education today is the economy tomorrow " आज स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता कल अर्थव्यवस्था का निर्धारण करेगी। ” एंड्रियास श्लेचर के इस कथन पर विचार करना आवश्यक प्रतीत होता है | ख़ासकर तब जब पूरा संसार एक प्रकार से जूझ रहा हो | बड़े-बड़े परमाणु शक्तियों से लैस देश की अर्थव्यवस्था सिर्फ इसलिए चित हो गई क्यूंकि उन्होंने सावधानी नहीं बरती एवं...

शिक्षा और स्वयं की खोज : पाठ्यक्रम से स्वयं तक

 पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब!!! किसी भी देश में व्यक्ति विकास बहुत हद तक वहां कि शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षा देने कि पद्धति के साथ-साथ शिक्षा को लेकर समाज में स्थापित समझ पर भी निर्भर करता है | यदि हम अपने देश कि बात करें तो काफी प्रचलित कहावत " पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब , खेलोगे धुपोगे होगे ख़राब " से ही समझ में आ जाता है कि उत्तर भारत में शिक्षा को लेकर क्या प्रचलित है | समाज में शिक्षा का उद्देश्य नवाब बनना है , नवाब से क्या तात्पर्य है ? नवाब का एक मतलब अधिकारी बनाना हो सकता है जिसके पास सरकारी गाड़ी हो, नौकर -चाकर हों, वो जो कहे लोग उसे सुनने और मानने को तत्पर रहें | नवाब का अपने हिसाब से कोई भी मतलब निकला जा सकता है किन्तु ये तो तय है कि नवाब समृद्ध है और ये समृद्धि धन, विचार, भावनाओ, संवेदनाओं, आचरण, ज्ञान, विज्ञान, तकनीक के रूप में हो सकती है | पर मुख्यता हमारे समाज मे शिक्षा का उद्देश्य धन और वैभव की समृधि तक ही सीमित हो गई है। Image is generated through AI Image बच्चों से क्या उम्मीद बांध बैठे हैं आप ? एक बच्चा जब पहली बार स्कूल जाता है यदि हम उस दिन का विचार करें ...

Plastic-Free Madh : An Initiative for Plastic free Island in Mumbai

' Plastic Free Madh ’ a project aimed at making plastic free Madh, an island village in Mumbai suburb was started in the last week of January 2019.  The project started with a lot of uncertainties and doubts is now showing its positive impact. The project was initiated by two young Piramal Fellows Simran Sharma and Vaibhav Patel.  Founded on the seven Islands, the city of Mumbai has been heavily known for its coastal tourism and pisciculture. Madh Island is one such location which has gained tourism population. However, the original occupants of the land are the Kohlis, which are the oldest fishing community of Maharashtra. Madh Island is heavily guarded by the Kohli Community with a population of 45,000 people as it is the last bastion. The primary occupation of the community is the fishery business. But in recent times, their business has been disturbed because of the immense amount of plastic in the sea. Irregular supply of fish with an investment of Rs. 100,000 in the d...

Jhunjhunu : A land of Brave Soldiers, Business Tycoon and the hub of Great Initiatives

History A small town of 5929 square Kilometre is located in between the border of Haryana and Rajasthan. This Town comes under the Shekhawati region of Rajasthan along with two other major District of Rajasthan namely Sikar and Churu. Various structure and old construction tells the chronicles about the richness of the town in the past. It was not clear in history about who was the genuine founder of the town but there is a mentioning that the town is under an autonomous functioning under of its own king. The town was developed with all its infrastructure to provide assistance to the Baniya (The traders and Merchants) so that the town would get its share and the kingdom remain prosperous and flourishing. History mentioned about jhunjhunu in the Vikrams Era 1045 when the town was under Chauhan dynasty. After Chauhans, Nawab had captured the territory and ruled for almost 280 years.  Sidhraj was the renowned king of the Jhunjhunu at the time when the Chauhan Dy...

दे दो दे दो कक्षा एक की किताब , कक्षा पांच कक्षा पांच ...........इधर देदो .....

बच्चों की उर्जा और होशियारी के चश्मदीद हम पिछले 19 महीनों से हैं और रोजाना इसकी झलकियाँ हमें मिलती ही रहती हैं| आज का दिन भी ऐसा ही था, LIBRARY CAMPAIGN( “ पधारो म्हारे विद्यालय ) के मौके पर आज रामपुरा में दूसरे चरण के काम को अंजाम देने पहुँचे| जहाँ रंग-बिरंगे चित्र पुस्तकालय की दीवारों की सुंदरता बढ़ा रहे है, पुस्तकालय के दरवाजे पर राजस्थानी अंदाज में “पधारो म्हारे पुस्तकालय” पाठक को अपनी ओर आकर्षित करने को तैयार हैं| बस जरुरी इस बात की थी की पुस्तकालय को थोड़ा व्यवस्थित किया जाए और इसी क्रम में, सबसे पहले   उनसे मिलना जरुरी था जो अपने अंदर सबसे ज्यादा उर्जा रखने वाले होते हैं, कुछ चमत्कारी से होते हैं, और कुछ हरफ़नमौला| आपका अंदाजा सही जा रहा है, वो हैं “बच्चे” | आख़िर लाइब्रेरी को उपयोग में लेना इनके लिए इनके स्चूली अधिकार से कम नहीं और तो और इनके कौशलों का स्तंभ है| बैठ गई उन बच्चों के बीच में जिनके साथ आज पूरे दिन पुस्तकालय को व्यवस्थित करना था, अब किसी भी चीज के शुभारंभ से पहले   पुरे मन-मस्तिष्क में उस काम के उदेश्यों का होना तो ज़रूरी ही है| मैंने पूछा बच्चों आपको पता ह...